पेरु | चेंचामायो प्रांत में एक यात्री बस के 100 मीटर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यात्रियों से भरी बस बुधवार तड़के राजधानी लीमा से सेटिपन शहर की ओर जा रही थी। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण बस खाई में जा गिरी। बस में कुल 54 लोग सवार थे। 'टनल ऑफ द वर्जिन' कहे जाने वाले स्थान पर यह दुर्घटना घटी। पेरु नेशनल पुलिस के मुताबिक बचाव दल 14 लोगों को बचाने में कामयाब रहे जबकि बचे हुए लापता लोगों को ढूंढ़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किए गए जबकि अन्य मृतकों के शव टारमा नदी में बह गए |पेरु घाटी में बस गिरने से 30 की मौत
पेरु | चेंचामायो प्रांत में एक यात्री बस के 100 मीटर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यात्रियों से भरी बस बुधवार तड़के राजधानी लीमा से सेटिपन शहर की ओर जा रही थी। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण बस खाई में जा गिरी। बस में कुल 54 लोग सवार थे। 'टनल ऑफ द वर्जिन' कहे जाने वाले स्थान पर यह दुर्घटना घटी। पेरु नेशनल पुलिस के मुताबिक बचाव दल 14 लोगों को बचाने में कामयाब रहे जबकि बचे हुए लापता लोगों को ढूंढ़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किए गए जबकि अन्य मृतकों के शव टारमा नदी में बह गए |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment