उत्तराखंड में अभी भी करीब 1800 लोग फंसे हुए हैं और उन्हें शुक्रवार को निकाला जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनडीएमए के उपाध्यक्ष एम. शशिधर रेड्डी ने यहां कहा, ''पूरे उत्तराखंड में अनुमानत: 1829 लोग अभी भी फंसे हुए हैं और हमें उम्मीद है कि शुक्रवार तक राहत अभियान पूरा हो जाएगा।'' एनडीएमए के मुताबिक गुरुवार तक कुल 104,095 लोग निकाले जा चुके हैं। रेड्डी ने कहा कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जवानों को देहरादून में सलामी गारद दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे शुक्रवार को देहरादून जाएंगे। उत्तराखंड में अभी भी 1800 से अधिक लोग फंसे हैं
उत्तराखंड में अभी भी करीब 1800 लोग फंसे हुए हैं और उन्हें शुक्रवार को निकाला जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनडीएमए के उपाध्यक्ष एम. शशिधर रेड्डी ने यहां कहा, ''पूरे उत्तराखंड में अनुमानत: 1829 लोग अभी भी फंसे हुए हैं और हमें उम्मीद है कि शुक्रवार तक राहत अभियान पूरा हो जाएगा।'' एनडीएमए के मुताबिक गुरुवार तक कुल 104,095 लोग निकाले जा चुके हैं। रेड्डी ने कहा कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जवानों को देहरादून में सलामी गारद दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे शुक्रवार को देहरादून जाएंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment