जोगिंदर सेंगर 'प्राइड ऑफ इंडिया' से सम्मानित

लंदन। अप्रवासी भारतीय होटल व्यवसायी जोगिंदर सेंगर को प्रतिष्ठित 'प्राइड ऑफ इंडिया' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान ब्रिटेन में भारत की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। मध्य और पश्चिमी लंदन में होटल समूह के अध्यक्ष और सीईओ सेंगर को इंडिया इंटरनेशनल फाउंडेशन ने वर्ष 2012 के लिए प्राइड ऑफ इंडिया से सम्मानित किया। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री स्टीफेन हैमंड ने गुरुवार को मैरियट हीथ्रो होटल में सेंगर को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

No comments:

Post a Comment