काटजू ने अब पाकिस्तानी अखबार में लिखा मोदी पर लेख


नई दिल्ली।। प्रेस काउंसिसल के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू ने अब पाकिस्तान के अखबार में लिखे लेख में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लेख में मोदी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी तुलना हिटलर से कर दी। काटजू अपने इस लेख से एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर हैं। काटूज के इस लेख से आगबबूला बीजेपी ने कहा कि वह अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। बीजेपी ने इसे राष्ट्रविरोधी लेख करार दिया है। गौरतलब है कि जस्टिस काटजू ने इससे पहले भारत के ही एक राष्ट्रीय दैनिक में लेख लिखकर मोदी पर निशान साधा था। इसके बाद बीजेपी और काटजू के बीच ठन गई थी।

No comments:

Post a Comment